![]() |
| विभिन्न दलों के युवाओं ने आजसू की सदस्यता ली |
आजसू निभाएगा निर्णायक विपक्ष
सुदेश महतो ने कहा कि अब निर्णायक विपक्ष की भूमिका निभाना है। अपने छह साल के कार्यकाल में राज्य की हेमंत सरकार ने सिर्फ ठगने का काम किया है। जनहित की मुददों को लेकर लगातार आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन से उपजी आजसू पूरे राज्य में आंदोलन की जनसेवा को धार देगी। कार्यकर्ता गांव की समस्याओं को सूचीबद्ध कर लगातार आंदोलन करे। सुदेश महतो ने कहा कि हम झारखंड के माटी की पार्टी है। झारखंड सरकार सरना आदिवासी कोड, आरक्षण नीति, नियोजन नीति, स्थानीय नीति, औद्योगिक नीति, विकास नीति, शिक्षा नीति, खेल नीति बनाने में पूरी तरह से फेल रही है। आदिवासियों की पहचान पेसा कानून से रूढ़ीवादी व्यवस्था खत्म कर आदिवासी मान्यता को खत्म कर दिया। पेसा कानून तो बना दिया लेकिन सवाल है बगैर कानून में संशोधन किये यह लागू कैसे होगा। मइयां सम्मान योजना में लाभार्थी का नाम तो काटा जा रहा लेकिन एक भी लाभार्थी का नाम जोड़ा नही गया है। यह जनता के साथ धोखा है।
संगठन के ढीले पेंच को कसने निकले सुदेश
आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो पूरे राज्य में संगठन की ढीले पेंच को कसने निकले है। 9 जनवरी को अनगड़ा के सीताफाल से इस अभियान का शुरूआत किया। प्रतिदिन वे किसी ना किसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंच रहे है। इस बार सुदेश ने अपनी अभियान में कई सियासी बदलाव दिख रहा है। मिलन समारोह के दौरान आम जनता से खुलकर मिल रहे है। जनता की सुन रहे है। संगठन के ढीले पेंच की जानकारी लेकर उसे दुरूस्त करने की कवायद में जुटे है। अपने संबोधन में सुदेश बोलते भी है कार्यकर्ताओं से आजसू पार्टी का अस्तित्व है। इशारा साफ है अब थोपने की नही सर्वसम्मति की चलेगी। विधानासभा वार एक नया लीडरशीप भी तैयार कर रहे है। बीते लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जेएलकेएम से मिले झटका से वे फूंक फूंककर सियासी कदम उठा रहे है। युवाओं को तरजीह दी जा रही है। आज के मिलन समारोह में आजसू के अधिकांश पुराने चेहरे दिखे तो नया नया जुड़े युवाओं के जोश ने आजसू में जोश लाने का काम किया। खिजरी विस में युवा नेता आतिश कुमार महतो एक नया नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे। पैका के संजय महतो बताते है इसी तरह से समय समय पर सुदेश महतो संगठन पर ध्यान दे दे तो यकीन जानिए परिणाम बदल जाएगा। इनका विराट व्यक्तित्व युवाओं को अभी भी लगातार आर्कर्षित कर रहा है। यही आजसू का पूंजी भी है। इसे बरकरार रखना होगा।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.