GA4-314340326 गुरुजी के जन्म जयंती पर उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प

गुरुजी के जन्म जयंती पर उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प

फोटो: गुरुजी शिबू सोरेन के जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करते झामुमो कांके प्रखंड के पदाधिकारीगण। कांके,(रांची)। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरन की जन्म जयंती के अवसर पर एक संकल्प सभा का आयोजन रविवार को कांके न्यू मार्केट में किया गया। झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने गुरुजी के द्वारा शुरु किए गए शोषितों एवं वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई को जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। नवीन तिर्की ने कहा कि गुरुजी के सपने को पेसा कानून के रूप में लाकर ग्राम सभा को अधिकार प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य उनके सुपुत्र एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है। सभी ने उनके बताए गए रास्ते का अनुसरण करने की बात कही। इस अवसर पर केन्द्रीय सदस्य समनूर मंसूरी और वरीय नेता खुर्शीद आलम ने गुरुजी के झारखंड आंदोलन एवं निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं विराट व्यक्तित्व के बारे में बताया। इसके पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर डॉ बबलू राम,अजीज अंसारी, सचिव अशोक कुमार साहू,सबीबुल रहमान, फलिंदर मुंडा, हनीफ अंसारी, शेख शहाबुद्दीन, सऊद आलम, रजनी चंद्र पाहन,सलमान अंसारी,कजरू मुंडा,रतन अनमोल सांचा, जितेंद्र उरांव, मोहन उरांव,वसीम अकरम, जैनुल अंसारी, मोईन अंसारी, मो फुरकान, शमीम अंसारी, कलीम ख़ान, विनोद मुंडा, अरुण तिर्की, रवि बिन्हा, रंजन मुंडा, सहदेव मुंडा, मोतीलाल उरांव, मुकेश उरांव,अख़्तर मंसूरी, अजय लोहार, बाबूलाल साहू, अरविंद गाड़ी, विक्की उरांव, शनिचरवा उरांव, सुनील मुंडा, नसीम अंसारी, मो शहबान, महेश लोहरा, मो आसिफ सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने