GA4-314340326 झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया गुरूजी की जयंती

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया गुरूजी की जयंती

angara(ranchi)  झामुमो अनगड़ा प्रखंड समिति ने रविवार को अनगड़ा पंचायत सचिवालय प्रांगण में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती  मनाया। मौके पर गुरूजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण हुआ। नेतृत्व झामुमो अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष रिझुवा मुंडा ने किया। इस अवसर पर पूर्व टीएसी सदस्य सह जमल मुंडा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर महतो, मधुसूदन मुंडा, मधु लोहरा, प्रखंड सचिव अमानुल्लाह अंसारी, उपाध्यक्ष गणेश बेदिया, सुधीर मुंडा, मनीष नायक, मिडिया प्रभारी हरदयाल मुंडा, जगदीश मुंडा, बिरसी बांडो, सुमित महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने