फोटो : अभिनंदन समारोह में फूल माला पहनाकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्तागण। कांके, (रांची)। भाजपा झारखंड प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. आदित्य प्रसाद साहू का भव्य अभिनंदन समारोह रविवार को कांके में आयोजित किया गया। रांची जिला ग्रामीण पूर्वी और पश्चिमी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष बनने के बारे में नहीं सोचा था। कहा कि उन्होंने बूथ, मंडल, जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन से मिले दायित्व को हमेशा ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी संगठन के लिए कार्य करने की अपील की। कहा कि संगठन में आपके कार्य को देखते हुए स्वयं जिम्मेवारी दी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि जो भी नए मंडल या जिला अध्यक्ष बने हैं,वे निवर्तमान एवं पूर्व के अध्यक्षों तथा वरीय लोगों से जाकर मिलें। उनके अनुभव और सुझाव का ध्यान रखते हुए कार्य करें। उन्होंने पार्टी से नए लोगों को जोड़ने के लिए गांवों में प्रवास करने की सलाह दी। कहा कि कार्यकर्ता आपको नेता बनाते हैं, नेता नहीं। सभी को अपने बूथ और मण्डल की चिंता करने की सलाह दी। ठेठ भाषा में नसीहत देते हुए कहा कि संगठन के कार्य में फुटानी नहीं करें। कहा कि किसी को भी पद का अभिमान नहीं होना चाहिए। कहा कि निर्मल भाव से कार्य करने पर ही कार्यकर्ता हमसे जुड़ेंगे। उन्होंने सभी को मन में पद एवं गिफ्ट आदि का लोभ लालच नहीं रखने की सलाह दी। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 125 दिन की रोजगार गारंटी वाले बीजी रामजी का विरोध उनकी गलत मानसिकता को दिखाता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज देश में कोई भूख से नहीं मर रहा है। पैसा सीधे उनके खाते में जा रहा है। ऐसे में कांग्रेसियों को पेट में दर्द हो रहा है क्योंकि अब बिना कार्य के फर्जी निकासी बंद हो गई है तथा उनकी कमाई बंद हो गई है। राज्य में हो रहे अन्याय अत्याचार का सड़क पर उतर करें विरोध : आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि राज्य में भयावह स्थिति बनी हुई है। अन्याय और अत्याचार हो रहा है। मंदिर निर्माण कर रहे दलित परिवारों के साथ एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मारपीट किया गया है। बाद में प्रशासन द्वारा उनपर ही केस कर दिया गया है। अलग- अलग जगहों से कई बच्चे लापता हैं। जमशेदपुर के उद्यमी के बेटे का अपहरण कर लिया गया है। इनका कोई पता नहीं है। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस तरह के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध भाजपा के कार्यकर्ता बिना केस मुकदमा से डरे सड़कों पर उतरें। भाजपा में बूथ का कार्यकर्ता बन सकता है अध्यक्ष : इस मौके पर प्रदेश अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष कमलेश राम ने अभिनंदन करते हुए कहा कि आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने की बात इसको सिद्ध करती है कि भाजपा में एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि इससे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में अथवा भी गया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में आगामी चुनाव में भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी। पूर्व विधायक समरी लाल ने कहा कि आदित्य साहू के चलते उनके जैसा सफाईकर्मी मां बाप का बेटा विधायक बना और पूरा जीवन बदल गया। इस मौके पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, राम कुमार पाहन, आरती कुजूर, मानकी शाही, अमरनाथ महतो, रणधीर चौधरी, जैलेंद्र कुमार, मनोज वाजपेई, रमाकांत महतो, शशिभूषण, सुरेंद्र महतो, जिप सदस्य सुषमा देवी सहित अन्य पदाधिकारियों ने आदित्य साहू के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं की चर्चा की। रांची जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों ने माला और पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश, शत्रुघ्न साहू, मुखिया संघ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सोमा उरांव , कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, गोपाल महतो, सुकेश तिवारी, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांके में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू का हुआ भव्य अभिनंदन : *सपने में भी नहीं सोचा था सांसद व प्रदेश अध्यक्ष बनूंगा : आदित्य साहू*
Kanke
0
Tags
Kanke News



إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.