GA4-314340326 छोटे महिला दुकानदारों की आय बढ़ाने को लेकर हुआ निशुल्क राशन सामग्री का वितरण

छोटे महिला दुकानदारों की आय बढ़ाने को लेकर हुआ निशुल्क राशन सामग्री का वितरण

angara(ranchi)  हेसल, राजाडेरा व गुटीडीह के सात महिला उद्यमियों को रविवार को निशुल्क राशन का वितरण किया गया। उद्योगिनी संस्था के ओरेकल प्रोजेक्ट के तहत राशन सामग्री का वितरण हुआ। ये महिलाएं अपने अपने गांव में राशन का छोटा-मोटा दुकान खोलकर परिवार को जिविकोपार्जन कर रही है। संस्था का उद्देश्य है कि गांव के उद्यमी महिलाओं को स्वालंबी व आय स्तर को बढ़ाया जाए। इसी उददेश्य को लेकर राशन का वितरण किया गया। इसमें दाल, सत्तू, नमक, बेसन, चावन आदि शामिल है। संस्था वैज्ञानिक तरीके से लाह की खेती करने को लेकर समय समय प्रशिक्षण भी दे रही है। इस अवसर पर फील्ड स्टाफ दिलीप कुमार मिर्धा, संगीता देवी, डोमनी देवी, रेणु देवी, रिंकी देवी, मुनिता देवी, रजनी देवी, शिला देवी, सबनी देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم