angara(ranchi) सीआईटी(कैंब्रिज इंस्टच्यूट आफ टेकनोलोजी) के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद डा. बहादुर सिंह की 85वीं जयंती के मौके पर बुधवार को कालेज में फेट (उत्सव) “आराध्यति 26” का आयोजन हुआ। उत्सव का विद्यार्थियों एवं कैंब्रिज ग्रुप के कर्मियों ने जमकर लुत्फ़ उठाया। फेट में लज़ीज़ व्यंजनों के अलावे बुक स्टॉल, एंटरटेनमेंट गेम जोन आदि के स्टॉल लगाए गये थे। इसके पूर्व डॉ बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सीआईटी के सभी संस्थानों के लगभग 100 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। फेट में सीआईटी समेत कैंब्रिज ग्रुप की अनुसांगिक इकाई कैंब्रिज पॉलिटेक्निक, कैंब्रिज बीएड कॉलेज, कैंब्रिज स्कूल, गौतम बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक शामिल हुए। ज्ञात हो कि लाइफ टाइम एचीवर अवार्ड से सम्मानित डा. बहादुर सिंह सूबे के जाने माने शिक्षाविदों में शुमार थे। उन्होंने रांची के मारवाड़ी कॉलेज, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, घाटशिला कॉलेज, घाटशीला, बीएस कॉलेज लोहरदगा, जीएलए कॉलेज मेदिनीनगर, आरएसपी कॉलेज झरिया में प्राचार्य पद को सुशोभित किया था। इस अवसर पर कैंब्रिज ट्रस्ट के सचिव अग्रज पुत्र अभिषेक सिंह, ट्रेज़रर छोटे पुत्र नवनीत सिंह, सीआईटी के प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ एन के यादव, कैंब्रिज बीएड के प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार, कैंब्रिज स्कूल के प्राचार्य टीके नाथ, डॉ पीएस शर्मा, गौतम बुद्धा स्कूल की प्राचार्य सेवा शाही, मनीष नाथ, रीता सिंह, सुनीता नाथ आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.