GA4-314340326 बजरंग दल ने रांची से लापता बच्चों को गुलगुलिया दंपति के घर से बरामद किया: विहिप

बजरंग दल ने रांची से लापता बच्चों को गुलगुलिया दंपति के घर से बरामद किया: विहिप

 

अंश-अंशिका बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की गोद में।

रामगढ़/रांची: धुर्वा (रांची) से पिछले 13 दिनों से लापता मासूम भाई-बहन, अंश और अंशिका की सुरक्षित बरामदगी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है। रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़िया जहाने इलाके से बजरंग दल के सदस्यों ने एक 'गुलगुलिया' दंपति के पास से दोनों बच्चों को खोज निकाला, जिसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सुनिए विहिप नेता ने क्या कहा


बजरंग दल का सघन खोजबीन अभियान

विश्व हिंदू परिषद के रामगढ़ जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख दिनेश पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लापता बच्चों की तलाश के लिए बजरंग दल द्वारा पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। दल के सदस्य उन स्थानों पर विशेष नजर रख रहे थे जहां घुमंतू समुदाय (गुलगुलिया) या भिक्षाटन करने वाले लोग अस्थायी रूप से निवास करते हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को चितरपुर समिति के कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, बबलू साहू और सन्नी ने पहाड़िया जहाने क्षेत्र में तलाशी ली। वहां उन्होंने लापता बच्चों को एक दंपति के पास देखा। संदेह होने पर जब पड़ताल की गई, तो बच्चों की पहचान अंश कुमार राय और अंशिका कुमारी के रूप में हुई। घर मालिक से पूछताछ करने उसने बताया कि 10 पहले ही दोनों उनके यहां एक हजार रुपए महीना किराये पर शिफ्ट हुए थे।

पुलिस को सौंपे गए आरोपी और बच्चे

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रजरप्पा थाना पुलिस ने बच्चों को अपने संरक्षण में लिया और आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें जिला पुलिस मुख्यालय ले जाया गया, जहां रांची से पहुंची विशेष टीम ने बच्चों को अपने कब्जे में लिया।उल्लेखनीय है कि इन बच्चों का सुराग देने वालों के लिए 2 लाख रुपये की इनाम राशि घोषित की गई थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की इस तत्परता और सूझबूझ की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

डीजीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी नजरें

डीजीपी तदाशा मिश्रा इस पूरे घटनाक्रम और अपहरण के पीछे की साजिश का खुलासा आज दोपहर 12:30 बजे पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगी। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस अपहरण के पीछे किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ तो नहीं है।

यह भी पढ़ें : 13 दिनों के बाद रांची से लापता बच्चे रामगढ़ में मिले

आरोपियों को किराए पर घर देनेवाली महिला बोली...


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने