angara(ranchi) सालहन का प्रसिद्ध भगत टुसू मेला 17 जनवरी को आयोजित होगा। मेला का मुख्य आर्कषण टुसू प्रदर्शनी, बालिका फुटबाल टुर्नामेंट व मुर्गा लड़ाई है। मेला के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ है। मेला समिति का अध्यक्ष राजू नायक को बनाया गया। कमिटि का मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, संरक्षक एतवा भगत, शिबू मुंडा, संयोजक डा. रिझू नायक, उपाध्यक्ष सिकंदर अन्सारी, मनक करमाली, प्रकाश नायक, रितेश मुंडा, दीपक मुंडा, संजय करमाली, सचिव बिरजा मुंडा, उपसचिव दुर्योधन नायक, निकु मुंडा, कोषाध्यक्ष भूषण नायक, उपकोषाध्यक्ष सुरेश मुंडा, संरक्षक मंडली किशोर मुंडा, सलीम अंसारी, रामपद चौधरी, बरतु मुंडा, सागीर अंसारी, परमानंद साहू, जनक करमाली, खेल प्रभारी सुरज करमाली, सुरज नायक, दुर्गा नायक को बनाया गया। बालिका फुटबाल के विजेता को पन्द्रह हजार, उवपिजेता को दस हजार व झांकी, टुसू में पांच हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। रात में नागपुरी सांस्कृति कार्यक्रम होगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.