GA4-314340326 जनकल्याण समर्पण संस्थान के 3 तैराक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

जनकल्याण समर्पण संस्थान के 3 तैराक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

पिंकी कुमारी

राजेश मुंडा

राजू बेदिया
angara(ranchi)  जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी के 3 तैराकों का चयन शुक्रवार को नेशनल तैराकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह में छत्तीसगढ़ में होगा। आज खेलगांव के वीर बुधू भगत एक्वारियम में झारखंड सरकार के ट्रायल में ढेलवाखुट्टा निवासी पिंकी कुमारी, आगरटोली निवासी राजेश मुंडा, दुबलाबेड़ा निवासी राजू बेदिया का चयन हुआ। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने तीनों प्रतिभावन तैराकों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है। बताया कि संस्थान पिछले 16 सालों से राज्य के लिए तैराक पैदा कर रहा है। पिंकी कुमारी ने हाथ टूटने के बावजूद ससत अभ्यास जारी रखा, जिसका परिणाम आज सामने है। चयनित खिलाड़ियों को संस्थान के उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, सोशल मीडिया आईटी प्रभारी संदीप कुमार वर्मा, प्रवक्ता ब्रजकिशोर प्रसाद, अजीत कुमार, टिकेश्वरी पाण्डेय, संतोष करमाली, विवेक बेदिया, रवि विश्वकर्मा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने