.jpeg) |
| मृतका ममता देवी |
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi) पत्नी के कथित प्रेम-प्रसंग के शक को लेकर पति दिनेश्वर करमाली उर्फ लालू(50) ने अपनी पत्नी ममता देवी(27) की गला रेतकर हत्या कर दी। गला बैठी(फसुल) से रेता गया। बाद में स्वयं भी इसी बैठी से गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। नाजकु स्थिति में लालू को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। घटना सोमवार की शाम साढ़े तीन बजे रिंग रोड स्थित हेसल टोलगेट के पास लालू के घर में हुई। ममता देवी हेसल टोल गेट की कर्मचारी थी। वह टीसी के पद पर कार्यरत थी। लालू का घर में ही फेब्रिकेशन की दुकान है। वह वेल्डिंग मिस्त्री था। इस घटना के बाद दंपति के दोनों बच्चें आरूषि(12) व नैतिक राज(5) अनाथ हो गए। माता की हत्या हो गई, और पिता नाजकु स्थित में हत्यारोपी हो गया। दोनों बच्चें हेसल खीराटोली स्थित एजी चर्च स्कूल में पढ़ते है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामसाय मुंडा, सालहन मुखिया सरिता तिर्की, आजसू नेता आतिश कुमार महतो, रामपोदो महतो पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। हालांकि पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।
दोनों बच्चें हुए अनाथ
 |
| अनाथ हुए बच्चें |
क्या है मामला..वर्ष 2012 में लालू की शादी लुपुंग निवासी ममता देवी के साथ हुआ था। इसी बीच रिंग रोड का निर्माण हुआ और लालू टोल गेट के किनारे फेब्रिकेशन का दुकान खोल लिया। कुछ समय बाद भगीना सुदामा भी अपने मामा के साथ रहने लगा। कालक्रम में लालू को शक होने लगा की सुदामा का प्रेम-प्रसंग पत्नी ममता के साथ चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होते रहता था। टोलगेट खुलने के बाद ममता अपनी भाभी उषा के साथ टोल गेट में काम करने लगी। जबकी भगीना सुदामा ने गोंदलीपोखर चौक में स्टील फेब्रिकेशन का दुकान खोल लिया। घटना के समय लालू अपनी पत्नी ममता के साथ धान काटकर घर लाया। घर आते ही दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। घटना के समय दोनों बच्चें बगल में खेल रहे थे। विवाद शुरू होते ही ममता ने घटना की जानकारी अपनी भाभी उषा को दी। कुछ देर बाद जब स्वजन लालू के घर पहुंचे तो देखा हादसा हो चुका था। ममता के शरीर में बैठी से गला, पेट व पीठ में लगातार वार किया गया। बीस से अधिक वार शरीर पर किया गया।
शक में हुई घटना
 |
| रोते बिलखते परिवार |
लालू को शक था कि ममता का प्रेम-संबंध भगीना सुदामा के साथ था। लालू के बार बार बोलने के बाद भी भगीना दूसरा जगह शिफट नही हो रहा था। जबकी ममता हमेशा इस शक का विरोध करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच हमेशा विवाद होता था। बताया जाता है कि ममता व्यवहार कुशल महिला थी। वह अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा से काम करती थी।
जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता: थाना प्रभारी
 |
| घटनास्थल में उमड़ी भीड़ |
हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले का एक एंगल भगीना सुदामा भी हो सकता है। इलाज के लिए रिम्स ले जाते समय लालू ने एक वीडीओ संदेश में बयान दिया कि सुदामा ने ही ममता को मारा और मुझे भी मारने का प्रयास किया। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रेम-प्रसंग में शक के कारण ही ममता की हत्या हुई है। इस मामले में भगीना सुदामा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। तकनीकी जांच, काल डिटेल, लोकेशन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आदि के विस्तृत अध्ययन के बाद ही डिटेल में कुछ कहा जा सकता है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.