GA4-314340326 झामुमो ने किया नव पदस्थापित थाना प्रभारी का स्वागत

झामुमो ने किया नव पदस्थापित थाना प्रभारी का स्वागत

angara(ranchi)  झामुमो अनगड़ा प्रखंड समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अनगड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष रिझुवा मुण्डा के नेतृत्व में अनगड़ा के नव पदस्थापित थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार से मिला। झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। रिझुवा मुंडा ने बताया कि अनगड़ा पुलिस प्रशासन व आम जनता के बीच इको फ्रेंडली माहौल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन मुंडा, पूर्व टीएससी सदस्य जमल मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी नवीन नायक, जगदीश महतो, जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा, अमानुल्लाह अंसारी, हरदयाल मुंडा, बिनोद गंझू, जगदीश मुंडा, सोमरा उरांव, बरवादाग से अमित सिंह मुंडा उर्फ गड़ाम, बिरसी बांडो, रामकिशोर बेदिया, कुन्दन लोहरा, विरेन्द्र मुंडा, भदरु बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم