GA4-314340326 नारी शक्ति: सौ साल पुरानी नवागढ़ दुर्गा पूजा समिति का संचालन महिलाएं करेंगी, आलोका देवी बनी अध्यक्ष

नारी शक्ति: सौ साल पुरानी नवागढ़ दुर्गा पूजा समिति का संचालन महिलाएं करेंगी, आलोका देवी बनी अध्यक्ष

अध्यक्ष आलोका देवी
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड के नवागढ़ स्थित प्राचीन नवागढ़ दुर्गा पूजा का संचालन इस वर्ष महिलाएं करेंगी। समिति में एक भी पुरूष नही है। सभी पदाधिकारी गृहणी महिलाएं है। 65 वर्षीया आलोका देवी को समिति का अध्यक्ष चुना गया। ये महिलाएं पूजा का संचालन, पंडाल की देखरेख, सुरक्षा व्यवस्था, चंदा संग्रह, प्रसाद वितरण, नवमी पूजा की व्यवस्था व पूजा के बाद होनेवाली दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी संचालन करेगी। एक सौ साल से अधिक समय से नवागढ़ के मानकी परिवार के द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन कराया जाता रहा है। इस वर्ष मानकी परिवार ने पूजा की जवाबदेही महिलाओं को सौंपी है। बुधवार की रात में दुर्गा पूजा समिति की बैठक बिजली देवी की अध्यक्षता में हुई। समिति के चुने गए अन्य सदस्यों में महासचिव पूनम देवी, सचिव सुमंती देवी, कोषाध्यक्ष उषा देवी, उपाध्यक्ष देवजानी देवी व अलका देवी, सहसचिव आरती दास, संरक्षक फाल्गुनी शाही को बनाया गया। मौके पर मीरा देवी, बुकली देवी, अनिता देवी, राधिका देवी, लीला देवी, रीता देवी, मंगला देवी, कमला देवी आदि उपस्थित थे।   

महिला नेतृत्व को सामने लाने का प्रयास: फाल्गुनी शाही

अध्यक्ष आलोका देवी ने बताया कि नई जिम्मेवारी का इमानदारी से निर्वाहर करेंगे। सामूहिक प्रयास से माता दुर्गा का पूजा कराया जाएगा। नवागढ़ का दुर्गा पूजा प्रसिद्ध है। दुर्गा पूजा में कोई परेशानी ना हो इसके लिए जल्द ही नवागढ़ गांव की सभी महिलाओं की मदद ली जाएगी। मानकी परिवार की वंशज सह नवागढ़ की पंसस फाल्गुनी शाही बताती है महिला नेतृत्व को आगे आने का मौका मिले इसलिए महिला समिति का गठन किया गया। चूल्हा चौकी से बाहर निकलकर आदिवासी महिलाएं समाज का नेतृत्व करे ऐसा प्रयास किया गया। इसमें गांव के लोग मदद करेंगे लेकिन सभी निर्णय महिलाएं लेंगी, पूजा का सारा व्यवस्था खुद संभालेंगी। अपने आप में यह अनूठी पहल है। पहली बार इस तरह की समिति काम करेगी।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم