angara(ranchi) एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चिलदाग में गुरूवार को स्तन कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट, अनगड़ा के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत चलाया गया। छात्राओं को स्तन कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मुख्य अतिथि रिम्स, रांची से डा. कुमारी संध्या (डिपार्टमेंट आफ एनाटोमी) व विशिष्ट अतिथि डा. पुष्पांजलि ओझा (डिपार्टमेंट आफ पैथोलोजी) और डा. अतिमा भारती (डिपार्टमेंट आफ गायनोकोलोजी) उपस्थित थी। इस अवसर पर डा. कुमारी संध्या ने कहा कि अभियानों का उद्देश्य युवा महिलाओं को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना सिखाना और उन्हें नियमित जांच के महत्व के बारे में बताना है। क्योंकि स्तन कैंसर किसी भी उम्र की महिला को प्रभावित कर सकता है। जागरूकता अभियान के बाद छात्राओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक रहने व अपने पड़ोसियों को भी जागरूक कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. स्वाति सिन्हा, आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मलेरिया रिसर्च के पदाधिकारी डा. प्रवीण कुमार त्रिपाठी, स्कूल की प्रिंसिपल संगीता रवि, रिम्स रांची की लैब टेक्नीशियन रेखा महतो, चंपा महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.