angara(ranchi) अनगड़ा थाना की पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ गुरूवार को सताकी पंचायत सचिवालय में जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान में कनकटा, रामडेरा, पुरनाडीह, कोचेटोली, सताकी गांव से काफी संख्या में महिला व पुरूषों की उपस्थिति रही। सभी ने अवैध अफीम नही करने व इसके खेती करनेवालों की सूचना देने का सामूहिक संकल्प लिया। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने अफीम की खेती से संबंधित दुष्परिणाम एवं कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। मुखिया पांडूराम मुंडा ने कहा हो पूरे पंचायत के लोगों ने सामूहिक संकल्प लेकर अफीम की खेती नही करने का निर्णय लिया है। जो भी इस संकल्प का उल्लंधन करेगा ग्रामीण अपने स्तर से कारवाई करेंगे। हीरालाल साह ने कहा कि नियम तोड़ने वाले ग्रामीणों, अफीम की खेती के लिए जमीन देने वाले व अफीम तस्कर को मदद करने को चिन्हित कर कानूनी कारवाई कर जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर रामडेरा ग्रामप्रधान अमर सिंह मुंडा, कोंताटोली ग्रामप्रधान बसंत कुमार मुंडा, रामनाथ मुंडा, प्रमोद मुंडा, परमेश्वर मुंडा, लव सिंह मुंडा, दुर्गाचरण उरांव, राजकिशोर मुंडा, संजय सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, जलेश्वर देवी, सुकरमनी देवी, गंगामनी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.