GA4-314340326 करम पूर्व संध्या में शामिल हुए सुदेश, बोले अखड़ा संस्कृति को बचाने की जरूरत

करम पूर्व संध्या में शामिल हुए सुदेश, बोले अखड़ा संस्कृति को बचाने की जरूरत

angara(ranchi)  सिकिदिरी में करम पूर्व संध्या में पर आयोजित करम अखड़ा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। करम अखड़ा का उदघाटन किया। व्रतियों के साथ ढोल व मांदर की थाप पर जमकर थिरके। सुदेश महतो ने कहा कि हमें अपने अखड़ा संस्कृति को बचाने की जरूरत है। करम अखड़ा इसका श्रेष्ठ उदाहरण है। अखड़ा संस्कृति को बचाना आज चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है। करम अखड़ा में आसपास के गांव से अनेक टीम अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नाचते गाते शामिल हुई। सभी टीमों को करम साड़ी देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता किरण करमाली व संचालन निर्मला बेदिया व शिवधर रजवार ने की। विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, केन्द्रीय महासचिव संजय मेहता, साहेबराम भोगता, आजसू जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुंडा, रीना केरकेटटा, जिला प्रभारी आतिश कुमार महतो थे। इस अवसर पर शीला महतो, भुवनेश्वर बेदिया, जगदीश भोगता, जयशंकर पाहन, मुखिया अनिता बारला, राजू नायक, मुखिया राजेन्द्र बेदिया, राजेश पाहन, जगरनाथ महतो, रंजीत महतो, अजीत महतो, अर्जुन राम, रूपा देवी, ज्योत्सना किसपोटटा सहित अन्य उपस्थित थे।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم