angara(ranchi) आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शुक्रवार को अपनी पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष घायल राजू महली से मिलने उनके घर पहुंचे। सुदेश कुमार महतो ने उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लिया। ज्ञात हो कि मंगलवार को पेड़ की टहनी गिरने से राजू महली चोटिल हो गए थे। राजू महली के सिर, पैर एवं हाथ में चोट लगी है। सुदेश महतो व आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की हैl मिलने वालों में केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सिद्धार्थ, सुनील सिंह, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, शंकर बेदिया, सीताराम साहू, शम्भू साहू, करण सोनकर, सुदामा प्रजापति, विकास महतो, बबलू अंसारी, नितेश उर्फ़ लालू शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.