GA4-314340326 पंडित दीनदयाल के जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत: रामकुमार पाहन

पंडित दीनदयाल के जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत: रामकुमार पाहन

angara(ranchi)  भाजपा अनगड़ा मंडल के द्वारा गुरूवार को पंडित दीनदयाल की जयंती अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न बूथों में मनाया गया। साल्हन बूथ नंबर 91 में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, बूथ नंबर 93 में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, सिमलिया बूथ में मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, झंटनीटुगरी बूथ में वरिष्ट नेता अजय महतो, बेडवारी बूथ में नरेश साहु, महेशपुर बूथ मे जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बना हुआ है। रामकुमार पाहन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर डा. रिझू नायक, शिबू मुंडा, पदुम चौधरी, रामपद चौधरी, जनक करमाली,  बिरजा मुंडा, शत्रुघ्न महतो, पिलु महतो, परमानंद साहु, सिकंदर अन्सारी, मोहन महतो, विजय साहू आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने