GA4-314340326 दिल्ली पुलिस व झारखंट एटीएस की रांची में बड़ी कार्रवाई, ISIS का आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस व झारखंट एटीएस की रांची में बड़ी कार्रवाई, ISIS का आतंकी गिरफ्तार

 

रांची से गिरफ्तार आतंकी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

Ranchi : दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने मंगलवार की देर रात राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई की है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर स्थित तबारक लॉज से ISIS के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुछ रासायनिक पदार्थ, हथियार, कई इलेक्ट्रानिक उपकरण और कई प्रतिबंधित चीजें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आतंकी का नाम अजहर दानिश बताया जा रहा है। वह लॉज के कमरा नं- 4 में काफी दिनों से ठहरा हुआ था। अजहर झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लंबे समय से उल पर नजर रखी हुई थी। निगरानी और खुफिया इनपुट के आधार पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। दिल्ली में दर्ज एक मामले के बाद दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस को रांची में छिपे होने की सूचना मिली थी।  

पलामू के जपला से भी एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने पलामू जिले के जपला थाना अंतर्गत मुस्लिमनगर से मन्ना चूड़ीहारा नाम के एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर 12 घंटे तक पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह रांची से गिरफ्तार अजहर दानिश के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। आशंका है कि इनलोगों के नेटवर्क में कई युवा जुड़े हो सकते हैं। पुलिस काफी बारीकी जांच-पड़ताल कर रही है।

त्योहारी मौसम में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी

रांची और पलामू के जपला से हुई ISIS के आतंकियों की गिरफ्तारी ने त्योहारी मौसम में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि, रांची दुर्गापूजा काफी धूमधाम से होती है। राज्य के कोने-कोने के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी लोग रांची में दुर्गापूजा घूमने आते हैं। सड़कों पर काफी भीड़भाड़ रहती है, ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस क काफी चौकस रहना पड़ेगा।







Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने