 |
जन आक्रोश प्रदर्शन करते |
Angara(ranchi) भाजपा के जन आक्रोश प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ उमड़ी। अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय के समझ गुरुवार को भाजपा अनगड़ा व सिकिदिरी मंडल के संयुक्त तत्वाधान में जन आक्रोश प्रदर्शन हुआ। अध्यक्षता अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो व संचालन मंडल महामंत्री राजेंद्र महतो ने किया। जन आक्रोश प्रदर्शन में प्रखंड के सभी पंचायतों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। भाजपा कार्यकर्ता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर मामले का सीबीआइ जांच करने व कांके प्रखंड के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स टू निर्माण का विरोध कर रहे थे मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू व विशिष्ठ अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन थे। प्रदर्शन के बाद डीसी के नाम ज्ञापन अनगड़ा के अंचल पदाधिकारी राजू कमल को सौंपा गया। राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार जनविरोधी सरकार है। हेमंत राज में लगातार आदिवासियों का शोषण हो रहा है। इनकी जमीन लूटी जा रही है। बड़े पैमाने पर आदिवासी भाइयों का धर्मांतरण हो रहा है। लव जेहाद व लैंड जेहाद के माध्यम से आदिवासी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। आदिवासी समाज असुरक्षित है। भाजपा आदिवासी संरक्षण के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी: रामकुमार पाहन
रामकुमार पाहन ने कहा कि हेमंत सरकार में एक तरफ आदिवासी नेतृत्वकर्ता सूर्या हांसदा को खनन माफिया के इशारे पर फर्जी इनकाउंटर करके मारा जाता है वहीं नगड़ी में रिम्स 2 निर्माण के लिए आदिवासियों को उसकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है। हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी है। जन आक्रोश प्रदर्शन को कार्यक्रम संयोजक सह जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, कुंती देवी, सिकिदिरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहराय बेदिया, एसटी मोरचा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, नंदलाल राम, रामनाथ महतो, जगेश्वर महतो आदि ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर नरेश साहू, अजय महतो, संतोष महतो, पुशनाथ मुंडा, गौरी शंकर मुंडा, शकंर बैठा, संजय नायक, आगमलाल महतो, पंचम भोगता, मनेश्वर मुंडा, सुनील महतो, शिवधर रजवार, अजय भोगता, हरिहर महतो, घनेनाथ महतो, नरेश बेदिया, विशेश्वर महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, बसंत चौधरी, सत्यपाल राउत, ओमप्रकाश, दिलीप मिर्धा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.