GA4-314340326 भाजपा के जनाक्रोश प्रदर्शन में गरजे रघुवर दास, राज्य में चल रही सिंडिकेट सरकार : रघुवर दास

भाजपा के जनाक्रोश प्रदर्शन में गरजे रघुवर दास, राज्य में चल रही सिंडिकेट सरकार : रघुवर दास

भाजपा के जन आक्रोश प्रदर्शन बोलते गरजे रघुवर दास। Kanke, (Ranchi): झारखंड में सिंडिकेट की सरकार चल रही है। यह आरोप राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास ने मौजूदा जेएमएम कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर लगाया। कहा कि बालू, कोयला, पत्थर, जमीन और शराब सिंडिकेट के इशारे पर राज्य में जमकर अवैध कमाई हो रही है,जो सीधे कांग्रेस जेएमएम नेताओं के पॉकेट में जा रही है। कहा कि छह साल से राज्य की जनता भ्रष्टाचार से त्राहिमाम कर रही है। आदिवासियों की खेती की जमीन जबरन रिम्स टू निर्माण के लिए लिया जा रहा है। कहा कि मेरे कार्यकाल में कई हॉस्पिटल बने लेकिन कहीं भी खेती की जमीन नहीं ली गई। कहा कि सरकार बंजर और गैर मजरूआ जमीन पर रिम्स टू बनाए। उन्होंने पत्थर माफियों के खिलाफ संथाल क्षेत्र में आदिवासियों को गोलबंद करने वाले सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसको पुलिस प्रशासन द्वारा कराई गई हत्या करार दिया। कहा कि पुलिस के बयान के अनुसार जब 40 से 50 लोगों की भीड़ ने उनपर हमला किया तथा 50 राउंड फायरिंग हुई तो कोई दूसरा जख्मी क्यों नहीं है, तथा उनका पता क्यों नहीं लग सका है। कहा कि सरकार तुरंत सीबीआई जांच की अनुशंसा करे। कहा कि सरकार ने छह साल से पेसा कानून नहीं लागू नहीं किया है। जिस बालू घाट पर ग्राम सभा का अधिकार होना चाहिए उसपर सत्ता में शामिल लोग काबिज हो कमाई कर रहे हैं। कहा कि सरकार ने अधिकारियों की पोस्टिंग का रेट तय कर दिया है। कहा कि यह प्रदशर्न भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को सांकेतिक रूप से चेतावनी देने के लिए किया गया है। कहा कि नहीं सुधरने पर जनता गोलबंद होकर बड़ा आंदोलन कर सत्ता से पलटने का कार्य करेगी ।

  गुरु के शिष्य नहीं हैं हेमंत सोरेन

 इस मौके पर पूर्व विधायक समरी लाल ने कहा कि हेमंत सोरेन गुरुजी शिबू सोरेन के पुत्र हैं, लेकिन वे गुरुजी के शिष्य नहीं हैं। वहीं डॉक्टर जीतू चरण राम ने कहा कि 2014 से 2019 का रघुवर दास का कार्यकाल राज्य के विकास का स्वर्णिम समय था। उनके साथ कमलेश राम, मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमा उरांव, सुषमा देवी, किरण देवी, जिलाध्यक्ष विनय कुमार धीरज, नरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण आदि ने राज्य में आदिवासी महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार, अत्याचार, प्रखंड और अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार आदि को लेकर सरकार पर जोरदार निशाना साधा। इस अवसर पर कांके मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन महतो के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर राम लखन मुंडा, मनोज वर्मा, शत्रुघ्न साहू, सुकेश तिवारी, मुन्नी देवी, संजय साहू, रितेश तिवारी, श्रवण गोप, महानन्द महतो, इम्तियाज़ अहमद, दीपक महतो, पुरूषोतम दास गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके पूर्व ब्लॉक चौक से प्रखंड मुख्यालय तक हाथ में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास, डॉक्टर जीतू चरण राम, पूर्व विधायक समरी लाल, कमलेश राम, प्रभात भूषण के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। एक ज्ञापन देकर भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर के हत्यारों को पकड़ने और उसका पर्दाफाश करने की मांग भी की गई। इस प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। डीएसपी हेडक्वार्टर वन अमर कुमार पांडेय,सीओ अमित भगत,बीडीओ विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने