 |
लाल पाड़ साड़ी का वितरण करते जैलेन्द्र कुमार |
angara(ranchi) भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने सोमवार को करम पर्व के मौके पर बीसा पंचायत के सरईटोली, बीसा व नवागढ़ पंचायत के खक्सीटोली में साड़ी का वितरण किया। सभी बहनों को करम पर्व पर पहने जानेवाली लाल पाड़ साड़ी दिया गया। जैलेन्द्र कुमार पिछले पांच सालों से करम पर्व के मौके पर एक सौ से अधिक लाल पाड़ साड़ी का वितरण करते आ रहे है। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि साड़ी देने के बहाने अपने सामाजिक बहनों को याद करते है। करमा पर्व ही भाई बहन के प्यार व समाजिक समरसता का प्रतीक है। जरूरतमंदों बहनों के बीच साड़ी का वितरण इसी उददेयश् को लेकर किया जा रहा है। इस मौके पर पंचम भोगता, शिबू बेदिया, दीपेंद्र बेदिया, सोनाली देवी, बीरेंद्र बेदिया, किलोका देवी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.