GA4-314340326 छत्रपति शाही मुण्डा के विचारों व सिद्धांत को आगे बढ़ाने का आहवान

छत्रपति शाही मुण्डा के विचारों व सिद्धांत को आगे बढ़ाने का आहवान

angara(ranchi)  नवागढ़ के मड़ईटोली में शनिवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रखर आदिवासी ज्ञाता छत्रपति शाही मुंडा की पांचवी पुण्यतिथि मनाया गया। इनके पुत्र और भारत आदिवासी पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुण्डा व भतीजा जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा सहित अन्य ने छत्रपति शाही मुण्डा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि छत्रपति शाही मुंडा के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इनका सोच था कि आदिवासियों का देश में धर्म कोड मिले और जैविक कृषि अभियान को आगे बढ़ाया जाए। इस अवसर पर नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही, संतोष बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, हनु बेदिया, सोमरा बेदिया, नरेन बेदिया, विवेकानंद शाही, जगदीश भोक्ता, परमेश्वर सिंह मुंडा, बिंदेश्वर शाही, ऋषि हजाम, प्रेम ठाकुर, निखिल शाही मुंडा, एतवा मानकी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने