 |
पत्नी अपनी प्रेमी के साथ |
angara(ranchi) पति ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंपकर शनिवार को दोनों के सुखमय भविष्य की कामना किया। मालूम हो कि 31 जुलाई को अनगड़ा थाना क्षेत्र के दुवारसिनी अंबाझरिया निवासी हरेन्द्र महतो की पत्नी प्रमिमा देवी(20) अपने प्रेमी राजेश मुंडा सिल्ली थाना क्षेत्र के धनबसार निवासी के साथ फरार हो गई। वह अपने घर से 15 हजार रूपया लेकर फरार हुई। इस मामले में हरेन्द्र महतो ने अनगड़ा थाना में शिकायत की। त्वरित कारवाई करते हुए अनगड़ा थाना की पुलिस ने 1 अगस्त को प्रेमी-युगल को पिस्का मोड़ रांची से बरामद कर लिया। थाना पहुंची पत्नी अपने प्रेमी राजेश के साथ ही रहना चाह रही थी। पति के काफी समझाने पर भी वह नही मानी। पिछले साल की दोनों का शादी हुआ था। थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि नही मानने पर पति हरेन्द्र ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी को सौंपने का फैसला किया। 1 अगस्त को हरेन्द्र अपनी पत्नी को साथ ले गया। इधर शनिवार को धनबसार जाकर हरेन्द्र ने उसे प्रेमी के हाथों सौंपकर दोनों के उज्ज्वल व सुखमय भविष्य की कामना किया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.