GA4-314340326 आदिवासी धर्म परंपरा को बचाने की जरूरत: जिप सदस्य अनुराधा मुंडा

आदिवासी धर्म परंपरा को बचाने की जरूरत: जिप सदस्य अनुराधा मुंडा

 

angara(ranchi)  भारत मुंडा समाज के सदस्यों ने शनिवार को अनगड़ा स्थित बिरसा मुंडा पार्क में विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने कहा कि आदिवासी दिवस हमें अपने पारंपरिक रीति रिवाज धर्म को संरक्षित करने का सीख देता है। हमें सामूहिक रूप से अपने आदिवासी धर्म परंपरा को बचाने के लिए आगे आना होगा। इस अवसर भारत मुंडा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, सिरका मुखिया रोशन लाल मुंडा, अनगड़ा के पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, चतरा के पूर्व मुखिया सोहन पाहन, श्याम पाहन, अर्जुन पाहन, रतिलाल मुंडा, सीताराम मुंडा, झलू मुंडा, लक्की मुंडा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने