GA4-314340326 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया निर्मल महतो का शहादत दिवस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया निर्मल महतो का शहादत दिवस

angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोन्दली पोखर चौक स्थित निर्मल महतो  का शहादत दिवस मनाया। शहीद निर्मल महतो के आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव के नेतृतव में शहादत दिवस मना। एतवा उरांव ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सूदखोरी और अत्याचार के खिलाफ उनकी निर्भीक आवाज थे। आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। कहा कि निर्मल महतो का बलिदान झारखंड के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पश्चिमी रज्जाक अंसारी, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, विधायक प्रतिनिधि ऊर्जा विभाग छोटेलाल महतो, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग आशीष मुण्डा, मत्स्य विभाग संजय नायक, पूर्व प्रतिनिधि शिक्षा विभाग साकिर अंसारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि रब्बानी राज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिहारी मुण्डा, मुनेश करमाली, अलाम अंसारी, अंकित मुण्डा, कोल्हवा करमाली, ग्राम प्रधान सुखराम उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने