 |
पेड़ में लटका शव |
Angara(ranchi) रांची मूरी मार्ग में सिंगासरई के पास सोमवार को प्बिजली टावर के बगल में पलाश के एक पेड़ से लटका हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ था। मृतक की उम्र 45 वर्ष के करीब आंकी जा रही है। शव चार पांच दिन पुराना है। शव से काफी दुर्गंध आ रहा था। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। अज्ञात शव की पहचान की कोशिश की जा रही। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का दिखा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण बताया जा सकता है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.