Deoghar : दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने गुरूजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। मौके पर जिला बीस सूत्री कार्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि गुरुजी के कारण ही आज हमलोगों को अलग झारखंड राज्य मिला है। वहीं जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने कहा कि गुरूजी के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने गुरूजी के निधन को अपूरनीय क्षति बताया। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति ने कहा कि आदिवासियों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ने वाले गुरुजी को हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर जिला महासचिव दिनेश मंडल, प्रदेश नेता राजेंद्र दास, नागेश्वर सिंह, सुधीर देव, मकसूद आलम, कुमार विनायक, विवेक मिश्रा, नजाबुल अंसारी, नित्यानंद सेवक, जिला सह प्रभारी मुनस्वर खान, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद राय, संजीव चौधरी, मीना तुरी, मीठू झा, राजू तुरी, युवा नेता आशीष भारद्वाज. नुनू खान, कुमार बाबा, पंकज अजय कृष्णा, आदित्य दुबे, प्रियांशु सिंह, वशिष्ठ राणा, रमाकांत कुमार, चंद्रदेव दास, सदाशिव राणा, सेवा दल के ऑल इंडिया सचिव दुर्गा दास, भोलानाथ सिंह, रश्मि पिंगुवा, मौसमी मिंज, जिला संगठक बासुकी पंडित, अर्जुन सिंह, आमोद राव, सुरेश पंडित, रंजीत यादव, सुमन कुमार, भोलानाथ सिंह, दिगंबर मौजूद थे।शोक सभा में शामिल जिला कांग्रेस कमेटी के लोग।
Deoghar District Congress paid tribute to Shibu Soren
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.