angara(ranchi) कांग्रेस पार्टी की रविवार को नवागढ़ पंचायत सचिवालय में पंचायत सृजन व संविधान बचाओ अभियान को लेकर नवागढ़ पंचायत कमिटि की बैठक हुई। इसमें नवागढ़ पंचायत कमिटि का पुर्नगठन किया गया। अध्यक्षता अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव व संचालन जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी ने की। पुर्नगठित नवागढ़ पंचायत कमिटि का अध्यक्ष लगातार दूसरी बार निर्विरोध शनिचरवा बेदिया को चुना गया। जबकी मनरतन लोहरा, अजय मुंडा को उपाध्यक्ष व एतवा बेदिया, विजय बेदिया, सुखदेव लोहरा, राहुल पाहन, विनोद भोगता, सरिता देवी, अक्षय भोगता, बिरेंद्र बेदिया, और महेश करमाली को पंचायत महासचिव बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से महिला प्रखंड अध्यक्ष सरिता देवी, योगेंद्र बेदिया, जोन तिग्गा, अजय करमाली, संजय नायक, आशीष मुंडा, मुनेश करमाली, बिहारी मुंडा, कुलेश्वर मुंडा, ममता देवी, रेशमी देवी, जतर भोगता, अशोक कुमार मुंडा, राज पांडेय, विजय बेदिया, अमर सिंह आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.