 |
तालाब से शव को बाहर निकालते |
angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के कामता तालाब में डूबकर अगस्त उरांव(30) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह 8 बजे की है। बताया जाता है कि अगस्त तालाब में नहाने गया था। तालाब में पानी लबालब भरा हुआ था। काफी देर तक जब वह वापस नही आया तो स्वजन उसे ढूंढने पहेचे। तालाब के पास उसका कपड़ा मिला। सूचना मिलते ही अनगड़ा थानाप्रभारी हीरालाल साह, एएसआई सचिन लकड़ा, समाजसेवी विकास प्रमाणिक, जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा, कुच्चू पंसस जोन तिग्गा आदि घटनास्थल पहुंचे। काफी देर तक शव को ढूंढा गया। लेकिन शव बरामद नही हो सका।
 |
गोताखोर के साथ थाना प्रभारी हीरालाल साह |
बाद में अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने हुंडरू के गोताखोर मंगल दास व सोमरा कुम्हार ने बुलाया। कुछ ही देर में दोनों गोताखोंरों ने शव को बाहर निकाल दिया। शाम 4 बजे शव को निकाला गया। हीरालाल साह ने बताया कि मृतक मिरगी बिमारी का मरीज था। लगातार उसे मिरगी का अटैक होता रहता है। समाजसेवी विकास प्रमाणिक ने बताया कि अगस्त की मौत मिरगी बिमारी के कारण हुई थी। नहाने के लिए जैसे ही वह तालाब के अंदर घुसा उसे मिरगी का अटैक हो गया। विकास प्रमाणिक ने सरकार से मृतक के स्वजन को चार लाख रूपया मुआवजा व एक आवास योजना का लाभ देने की मांग की।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.