angara(ranchi) बनादाग स्थित बिनोद क्रशर के मुंशी पंकज कुमार दूबे ने क्रशर आनर बिनोद कुमार के उपर मारपीट करने व नकद राशि 43000 हजार रूपया लूट लिए जाने को लेकर शनिवार को अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पंकज दूबे ने अपने आवेदन में बताया कि 4 जुलाई को बिनोद कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ बनादाग स्थित क्रशर प्लांट पहुंचा। गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट किया। बिनोद कुमार का आरोप था कि कैसे क्रशर प्लांट से पचास लाख रूपया की विभिन्न मशीनरी की चोरी हो गई। पंकज दूबे ने बताया कि जिस मशीन की चोरी का आरोप लगाया जा रहा है उसे क्रशर संचालक रामानुज पांडेय ने खरीदा था। ज्ञात हो कि बनादाग क्रशर का संचालन तीन पार्टनर मिलकर करते है। पिछले छह माह से क्रशर को रामानुज पांडेय को भाड़ा पर चलाने के लिए दिया गया है। एक दिन पहले ही बिनोद कुमार ने क्रशर से पचास लाख रूपया मूल्य के कीमती मशीनरी की चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसपर अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि बिनोद कुमार व पंकज दूबे के आवेदन की छानबीन की जा रही है। जल्द ही सच्चाई का खुलासा कर दिया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.