GA4-314340326 कांके में शांति और सौहार्द के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस

कांके में शांति और सौहार्द के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस

कांके सेंट्रल मोहर्रम कमेटी मैदान में खेल का प्रदर्शन करते ग्रामीण एसपी एवं अध्यक्ष । 
कांके सेंट्रल मोहर्रम कमेटी मैदान में खेल को देखते विधायक सुरेश कुमार बैठा एवं अन्य। 
अखाड़ों के करतब देखने पहुंचे लोग।
KANKE,(RANCHI) : सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, कांके के तत्वावधान में शनिवार को पारंपरिक मोहर्रम का जुलूस शांति और आपसी सौहार्द के साथ निकाला गया। कमेटी के अध्यक्ष समनुर मंसूरी और मुख्य संरक्षक मुश्ताक आलम के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में विभिन्न मोहल्लों के अखाड़े शामिल हुए। गाजे-बाजे, ढोल और ताशे की गूंज के बीच अखाड़े के खिलाड़ियों ने लाठी और तलवारबाजी के कई हैरतअंगेज करतब दिखाए।

लक्ष्मण चौक पर खिलाड़ियों ने की खेल की नुमाइश

​जुलूस में मुख्य रूप से पतराटोली, सेमरटोली, मिल्लत कॉलोनी, चूड़ी टोला और बाजार टांड के अखाड़े शामिल हुए। सभी अखाड़ों के खिलाड़ी कांके लक्ष्मण चौक पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य अखाड़े में जुलूस का भव्य स्वागत किया गया, जहां खिलाड़ियों ने तलवार और लाठी से पारंपरिक खेलों की नुमाइश की।​

खलीफाओं व अतिथियों का पगड़ी पहनाकर हुआ सम्मान

जुलूस की शुरुआत से पहले सेंट्रल मोहर्रम कमेटी द्वारा सभी अतिथियों, विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं और मोजावर का पगड़ी भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी अखाड़ों को भी सम्मानित किया गया।

अखाड़े के रंग में दिखे अधिकारी व जनप्रतिनिधि

अमन का पैगाम: मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने क्षेत्रवासियों को मोहर्रम की शुभकामनाएं देते हुए समाज में अमन और भाईचारे का पैगाम दिया।
एसपी ने दिखाया दम: विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ खुद भी अखाड़े में उतरकर अध्यक्ष समनुर मंसूरी के साथ खेल का प्रदर्शन किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।

इन गणमान्य लोगों का हुआ नागरिक अभिनंदन

​समारोह के दौरान कमेटी की ओर से कई प्रमुख हस्तियों को पगड़ी पहनाकर, तलवार और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से शामिल थे, सुरेश कुमार बैठा (विधायक, कांके), गौरव गोस्वामी (ग्रामीण एसपी), अमर कुमार पांडेय (डीएसपी), ​मुश्ताक़ आलम (मुख्य संरक्षक), नवीन तिर्की (झामुमो प्रखंड अध्यक्ष), ​संजर खान (कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष), ​हरिनाथ साहू (लोकहित पार्टी अध्यक्ष), ​मो. इरफान (सचिव, सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके), ​रंजीत टोप्पो (अध्यक्ष, सरना समिति कांके), ​अमन तिवारी एवं अभिषेक हेरेंज (पूर्व मुखिया)।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रहा योगदान 

​इस भव्य और शांतिपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सचिव मो. फुरकान, अब्दुल इमरान, मंजर आलम, शाहिद अंसारी, अब्दुल अमन, मो. शमीम, अब्दुल राजिक, जेयरात अंसारी, इम्तियाज अंसारी, बशारत अंसारी, जावेद अख्तर, रेयाज अंसारी, मेराज छोटू, तारिक खान, नफीस, नुरुल होदा, अनीस अहमद, मनौवर बाबा, सोनू, अख़्तर मंसूरी, मो. तनवीर, सलमान अली खान, रिकी खान, शेख सहीउद्दीन, मो. हसनैन, सिकंदर रजा, अजीजुल अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी और महमूद अंसारी सहित सेंट्रल कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने