 |
सुजीत कुमार |
Angara(ranchi) भारतीय जनता पार्टी में वर्षों तक कई दायित्वों का निर्वहन करने वाले सिकिदिरी निवासी समाजसेवी सुजीत कुमार ने गुरुवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और स्वर्ण रेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी सांसद प्रतिनिधि के दायित्व से इस्तीफा दे दिया। उन्होनें अपना त्यागपत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेज दिया है। इस्तीफा का कारण निजी बताया गया है। साथ ही सांसद प्रतिनिधि के पद से इस्तीफा भी दे दिया है। उन्होनें रांची सांसद संजय सेठ के प्रधान कार्यालय के पते पर इस्तीफा पत्र पोस्ट ऑफिस के द्वारा भेज दी है। बता दें कि सुजीत कुमार विद्यार्थी परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। दशकों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम किया है । वर्तमान में भाजपा सोशल मीडिया दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय सह प्रभारी थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की टीम में रहते हुए अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। सुजीत कुमार जनकल्याण समर्पण संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष हैं। इस संगठन के माध्यम से उन्होनें क्षेत्र में पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, स्वच्छता सहित कई क्षेत्रों में शानदार काम किया है। खेल के क्षेत्र में कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सफल रहे है। इधर बताया जाता है कि सुजीत कुमार के समर्थन में भाजपा के अनेक कार्यकर्ता भी पार्टी से इस्तीफा दे सकते है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.