angara(ranchi) रिंग रोड हेसल टोल गेट के पास पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो व पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने शनिवार को मां भद्रकाली फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा का उदघाटन किया। ढाबा के संचालक अतुल सिंह व सौरभ सिंह है। यहां पर वेज व नोनवेज दोनों प्रकार के व्यंजन के अलावा खीरमोहन की मिठाई भी मिलेगी। ढाबा का निर्माण पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कराया है। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि टोल गेट के आसपास भोजन व आराम करने के लिए का एक अच्छा ढाबा की जरूरत थी। उसे खिजरी के पूर्व विधायक के प्रयास से पूरा किया गया। आदिवासी समाज को अब बिजनेस में भी आगे आने की जरूरत है। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि सभी के सहयोग से एक बेहतर शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर बीओसीडब्लू मेंबर पारसनाथ भोगता, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार धीरज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, रणधीर चौधरी, सुरेन्द्र महतो, प्रो. सत्यदेव मुंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, डा. रिझू नायक, रितेश उरांव, राजेश गुप्ता, आतिश कुमार महतो, जलनाथ चौधरी, जगरनाथ महतो, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामनाथ महतो, शिबू मुंडा, वीरेन्द्र सिंह भोगता, कामेश्वर महतो, सिकंदर अंसारी, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.