 |
मृतका पुष्पा रानी शाही |
Angara (Ranchi) पूर्व एमएलसी स्व. छत्रपति शाही मुंडा की पत्नी और भारत आदिवासी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा की माता और जिला परिषद सदस्य अनगड़ा राजेंद्र शाही मुंडा की चाची पुष्पा रानी शाही मुंडा(80) की शनिवार की रात में निधन हो गया। राजेंद्र शाही मुंडा ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से बीमार चल रही थी। लकवा से ग्रसित थी। अंतिम संस्कार नवागढ़ मुक्तिधाम में रविवार को पूर्वाहन दस बजे किया जाएगा। मृतका अपने पीछे छोटे पुत्र सत्यप्रकाश शाही मुंडा सहित नाती पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ गई। इनके निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा नेता मानकी राजेंद्र शाही, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, नवागढ़ पंसस फाल्गुनी शाही मुंडा, मुखिया भुनेश्वर बेदिया, मुखिया सहदेव बेदिया, जयशंकर पाहन, बालेश्वर बेदिया, कामाख्या नारायण शाही, विवेकानन्द शाही, ग्राम प्रधान पारसनाथ भोगता, सुजीत सोनी, समाजसेवी सागर साहू आदि ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.