 |
मृतक वनमाली लोहरा (रांची) |
Namkum (Ranchi) तुपुदाना-रामपुर रिंग रोड पर सरवल के पास बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे बुंडू के अंचल पदाधिकारी हंस हेम्ब्रम की इनोवा एसयूवी की चपेट में आकर वनमाली लोहरा (22) की मौत हो गई। जबकि, पत्नी सीमा देवी (20) गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक तमाड़ थाना क्षेत्र के बिनसाइडीह निवासी गोविन्द लोहरा का पुत्र था। वर्तमान में वह खरसीदाग के पास रह रहा था। घटना के समय वनमाली अपनी पत्नी के साथ पैदल रिंग रोड किनारे स्थित अरविन्द स्मार्ट टेक्सटाइल कपड़ा मिल में काम करने जा रहा था। दोनों कपड़ा मिल मे मजदूरी करते थे। जैसे ही दुर्घटना हुई आसपास के ग्रामीणों व अन्य राहगीरों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाने के क्रम में ही वनमाली लोहरा की मौत हो गई। सीमा देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के कहा- पुलिस ने सीओ को भगाया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा कार खुद सीओ हंस हेम्ब्रम चला रहे थे। इधर, सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद इनोवा कार रिंग रोड किनारे गिली मिट्टी में फंस गई। जैसे ही नामकुम पुलिस को सीओ के वाहन होने की जानकारी मिली, चुपके से सीओ को मौके से जाने का इशारा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय इनोवा कार काफी तेज गति से चल रही थी। लेकिन, दुर्घटना होने के बावजूद सीओ घायलों को इलाज के लिए कोई मदद करने नहीं पहुंची। वे पूरी तरह से मानवीय संवेदना शून्य हो गए। घायल को बचाने की जगह स्वयं मौके से फरार हो गए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.