GA4-314340326 breaking/ खुखड़ी चुनने गई महिला पर हाथी ने किया हमला, बाल बाल बची

breaking/ खुखड़ी चुनने गई महिला पर हाथी ने किया हमला, बाल बाल बची

 

मुआवजा देते वनरक्षी
angara(ranchi) बरवादाग के महुआजारा जंगल में रविवार की सुबह में एक जंगली हाथी के हमले में फूलो देवी पति अर्जुन महतो घायल हो गई। इसमें उसे ज्यादा गंभीर चोट नही लगा। इस हमले में वह बाल बाल बच गई। फूलो देवी सीताडीह सरईवन की रहनेवाली है। घटना सुबह आठ बजे हुई। वह सुबह में महुआजारा जंगल में खुखड़ी चुनने गई थी। इसी समय अचानक से एक हाथी ने फूलो देवी के उपर हमला कर दिया। हाथी ने उसे सूंढ़ में उठाकर फेंक दिया। इसके बाद हाथी बीच जंगल में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा के प्रभारी वनपाल नितिन गुप्ता, वनरक्षी कृष्णा महतो व छत्रपति गोराई मौके पर पहुंचे। सभी वनकर्मियों ने अपने वाहन से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। मौके पर ही पांच हजार रूपया का मुआवजा राशि प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि पिछले एक माह से भी अधिक समय से अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ा हुआ है। ग्रामीणों ने इस क्षेत्र से हाथियों को खदेड़ने की मांग की है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने