GA4-314340326 big breaking/ सेल्फी ले रहा रांची डीपीएस स्कूल का शिक्षक जोन्हा फाल की तेज धारा में बहा

big breaking/ सेल्फी ले रहा रांची डीपीएस स्कूल का शिक्षक जोन्हा फाल की तेज धारा में बहा

बहने से पूर्व लिया गया माइकल का अंतिम फोटो

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  जोन्हा जलप्रपात घूमने आये रांची के डीबडीह निवासी माइकल घोष(40) नामक युवक गुरूवार की दोपहर तीन बजे के करीब झरना की तेज धारा में बह गया। माइकल घोष दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची में म्यूजिक टीचर के रूप में कार्यरत था। वह मूल रूप से धनबाद का रहनेवाला था। शाम तक लापता माइकल घोष की स्थानीय पर्यटक मित्र व स्थानीय दुकानदारों के साथ साथ अनगडा़ थाना की पुलिस ने काफी खोजबीन किया। लेकिन शव बरामद नही किया जा सका। 

 कैसे हुआ दुर्घटना: 

माइकल अपने दो अन्य मित्रों पंकज श्रीवास्तव, और ऋतिक सामाद के साथ कार नंबर यूपी14सीएम 1020 जोन्हा फॉल घूमने पहुंचा। तीनों दोस्त हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद जोन्हा फाल झरना के उपरी साइड जीपलाइन के पास चले गए। तीनों दोस्त पत्थर में चढ़ कर सेल्फी ले रहे थे। इसी माइकल पत्थर से फिसलकर पानी की तेज धारा में बह गया। दोनों मित्रों ने इसकी जानकारी पर्यटकमित्रों को दी। तब तक सूचना पाकर अनगड़ा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी ने अपने स्तर से माइकल को काफी खोजबीन किया। लेकिन पता नही चला।    

इधर..हुंडरू फाल में पानी की तेज धारा में बह रहें पर्यटक को बचाया गया

इसी कार से आया था माइकल 
इधर हुंडरू फाल में पानी की तेज बहाव में बह रहे एक पर्यटक को स्थानीय पर्यटक मित्रों की तत्परता से बचा लिया गया। घटना दोपहर दो बजे की है। बंगाल के हावड़ा से पर्यटक कृष कुमार(35) अपने चार दोस्तों के साथ हुण्डरु फॉल घूमने पहुंचा था। झरना के उपरी साईड महादेव मंदिर के‌ डेंजर जोन में चला गया था। और सेल्फी ले रहा था। अचानक फिसल कर पानी में बहने लगा। एक पत्थर मे जाकर अटक गया। दोस्तों ने बचाव बचाव जोर से चिल्लाने लगा तब ड्यूटी पर तैनात पर्यटक मित्र राजकिशोर प्रसाद व जीतवाहन भोगता ने पानी की घर में बह रहे कृष को खींचकर बाहर निकाला। 

सुरक्षा नियमों का करें पालन:राजकिशोर प्रसाद

इधर पर्यटन सुरक्षा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने पर्यटकों से अपील किया है कि पानी की तेज धारा में सेल्फी लेने, नहाने से बचे। सुरक्षा नियमों का जरूर पालन करें। पर्यटक मित्रों के सलाह की अनदेखी करने के कारण ही दुर्घटना होती है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने