GA4-314340326 breaking/ पूर्व टीएसी मेंबर की पत्नी का निधन, शोक की लहर

breaking/ पूर्व टीएसी मेंबर की पत्नी का निधन, शोक की लहर

मृतका मोहरी देवी
angara(ranchi)  टीएसी(ट्राइबल एडवाइजरी कमिटि) के पूर्व मेंबर जमल मुंडा की पत्नी व अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चिलदाग निवासी राजेन्द्र मुंडा की माता मोहरी देवी(65) की सोमवार रात 9 बजे के करीब निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा थी। पिछले दो सालों से डायलिसिस चल रहा था। मोहरी देवी के निधन की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। राजेन्द्र मुंडा के मित्र रामनाथ महतो ने बताया कि अंतिम संस्कार चिलदाग मसना में मंगलवार को पूर्वाहन 11 बजे किया जाएगा। मृतका अपने पीछे छह पुत्रों, पुत्रवधू, नाती-पोता से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई।

 इन्होंने व्यक्त की शोक संवेदना

 मोहरी दी मौत के निधन पर विधायक राजेश कच्छप, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व सुरेन्द्र कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, शिक्षाविद डा. अमर कुमार चौधरी, डा. रिझू नायक, सिकंदर अंसारी, झामुमो के युवा नेता राजू प्रमाणिक, आतिश कुमार महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, साकिर अंसारी, छोटलाल महतो, समाजसेवी सागर साहू, मुखिया दुर्गा पाहन, व्यवसायी नरेश साहू, अजय महतो आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।    

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने