फोटो : अतिथियों के साथ कांके प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल कप विजेता टीम के खिलाड़ी।
(KANKE NEWS,RANCHI)। राजकीय प्लस टू विद्यालय कांके में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। अंडर 17 बालक वर्ग की विजेता हाई स्कूल बोड़ेया की टीम बनी। उसने पीएम श्री विद्यालय कुम्हरिया को हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका वर्ग की विजेता अनीता गर्ल्स स्कूल कांके की टीम रही। उसने सीएम स्कूल, कांके को हराया। इधर लिटिल चैंप्स बालक वर्ग की विजेता पीएम श्री विद्यालय, कुम्हरिया की टीम रही। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गागी की टीम उपविजेता रही। इधर बालिका वर्ग का खिताब भी पीएम श्री विद्यालय, कुम्हरिया की टीम ने ही जीता। उसने सेंट मेरी विद्यालय को हराया। इस अवसर पर सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि प्रमुख सोमनाथ मुंडा, विशिष्ट अतिथि बीडीओ विजय कुमार, उप प्रमुख अजय बैठा, विधायक प्रतिनिधि संजय मुंडा, बीईओ मंजू बिलुंग, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन अंजली गांगुली आदि ने प्रदान किया। इसके सफल आयोजन में राजेश कुमार, सुकुरहुटू विद्यालय के प्राचार्य दिनेश प्रसाद, खेल शिक्षक डॉ. समीर कुमार, प्रवीण सिंह, नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, सुषमा रानी, मो. एजाज अशरफ, नीलू सिंह, डॉ ओम प्रकाश, आशीष साहु, परवेज अख्तर राजू सहित आयोजन समिति के अन्य शिक्षकों, कोच और छात्रों का अहम योगदान रहा।
हाई स्कूल बोड़ेया और अनीता गर्ल्स स्कूल की टीम बनी प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता विजेता
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.