GA4-314340326 मादक पदार्थ व नशापान के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

मादक पदार्थ व नशापान के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

angara(ranchi)  हुण्डरु फाल में गुरुवार को पर्यटक मित्रों ने मादक पदार्थ व नशापान के विरुद्ध जन जागरुकता अभियान चलाया। पर्यटक मित्रों व दुकानदारों ने मादक पदार्थ व नशापान के खिलाफ नशे की लत छोड़े, जीवन से नाता जोडे़ का आहवान किया। जागरुकता अभियान में जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार और रोशन कुमार शामिल हुए। अभियान के तहत हुण्डरु फॉल आने पर्यटकों को मादक पदार्थ व अन्य प्रकार के नशापान से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गयी। मौके पर पर्यटक मित्रों व पर्यटकों ने साथ मिलकर नशापान नहीं करने का संकल्प लिया। जागरूकता अभियान में राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, राजेश बेदिया, हरिचरण बेदिया, बुधराम बेदिया, जीतवाहन भोगता, विष्णु बेदिया, रंजन बेदिया नागेश्वर बेदिया, मेघनाथ बेदिया, मनोज बेदिया, महेश्वर बेदिया, कोशिला देवी, लालो देवी, चंद्र उदय बेदिया आदि शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने