GA4-314340326 कांके चूड़ी टोला में पांच लाख कैश सहित 30 लाख के गहनों की चोरी

कांके चूड़ी टोला में पांच लाख कैश सहित 30 लाख के गहनों की चोरी

फोटो: कांके चूड़ी टोला में चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान। (KANKE NEWS)। कांके थाना क्षेत्र के चूड़ी टोला में चोरों ने शुक्रवार की देर शाम चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरी राज मेडिकल हॉल चूड़ी टोला के संचालक जफर इकबाल के घर शाम छह बजे से पौने नौ बजे के बीच अंजाम दी गई। घटना में पांच लाख कैश सहित लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के गहनों की चोरी कर ली गई है। घटना की जानकारी वापस घर आने पर जफर इकबाल को हुई। दरअसल जफर आज घर पर अकेले ही थे। उनकी पत्नी गुरुवार को ही पटना गईं थीं। जफर शाम पौने छह बजे घर में ताला लगा कर मेडिकल हॉल गए थे। पौने नौ बजे घर लौटने पर देखा कि गेट और आलमीरा के ताले खुले थे तथा सामान बिखरे पड़े थे। साथ ही कैश और जेवरात गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को दी। इंस्पेक्टर प्रकाश रजक अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। चोरी करने वालों ने गेट और आलमीरा को खोल कर चोरी की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم