 |
दहकते अंगारे पर चलते शिवभक्त |
angara(ranchi) हुण्डरु गांव में मंगलवार की सुबह में फूलखूंदी व झूलन के साथ ही पांच दिवसीय शिव मंडा पूजा का समापन हुआ। सोमवार को रात्रि जागरण के दिन शिव भक्तों ने लोटन सेवा कर भगवान शिव की आराधना किया। पूजा में 40 भोक्ता एवं 45 सोकताईन शामिल हुए। फूलखूंदी के दौरान शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर शिव भक्ति दिखाया। रात्रि जागरण में उस्ताद सुधीर कुमार आदरडीह, सरायकेला व वीणाधर कुमार, पुरूलिया बंगाल के दो छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला हुआ। रात्रि जागरण अखाड़ा का उदघाटन कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, मण्डा पूजा समिति के अध्यक्ष शुभम कुमार बेदिया, सचिव जयदेव बेदिया, सहसचिव राजकिशोर प्रसाद ने की। रात्रि जागरण अखड़ा का विधिवत् फीता काट कर उद्घाटन किया। सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष महेश्वर बेदिया, रविलाल बेदिया, लगनू बेदिया, दसैंया बेदिया, सौहरैया बेदिया, बेदिया, महेश्वर बेदिया, विष्णु बेदिया, सुरज बेदिया, अजय बेदिया, मोहित बेदिया, मंगलदास हजाम आदि का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.