 |
मेला समिति की बैठक |
angara(ranchi) पैना पहाड़ पर्यावरण मेला 5 जून को बेंती में लगाया जाएगा। गुरूवार को मेला समिति व ग्राम वन प्रबंधन वन संरक्षण समिति बेंती की बैठक में उक्त् निर्णय लिया गया। अध्यक्षता ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति बेंती के अध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा ने किया। सर्वसम्मति से मेला समिति का गठन किया गया। कमिटि का अध्यक्ष सोहन मुंडा, उपाध्यक्ष लालजी बेदिया, अरुण मुंडा, सचिव इमा देवी, सुनीता देवी, राजेंद्र मुंडा, कोषाध्यक्ष विजय मुंडा, बालक राम मुंडा को बनाया गया। सलाहकार समिति में कमलाकांत मुंडा, मानेश्वर मुंडा, सुकरा मुंडा, बनू बेदिया, अजय करमाली, गणेश भोक्ता, शालिकराम, मंगल मुंडा, अजय आर्या को बनाया गया। ज्ञात हो कि ग्राम वन प्रबंधन संरक्षण समिति बेती के द्वारा पिछले कई दशकों से 589 एकड़ के वीरान पड़े पहाड़ को खेती की तरह पौधारोपण एवं देखरेख कर वृहद जंगल तैयार किया है। जहां सैकड़ों प्रकार के औषधीय जड़ी बूटियां, जंगली जानवर और पक्षी देखने को मिलते है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर ही मेला का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर बीरबल करमाली, रोशन बेदिया, रवि मुंडा, कार्तिक मुंडा, सुमित मुंडा, अमृत विद्या, राजकुमार मुंडा, करण करमाली, गणेश भोक्ता, मनोज मुंडा, सरल पाहन, सोम मुंडा, राजेंद्र मुंडा, सुनीता देवी, गांधिया करमाली, सलुवा करमाली आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.