angara(ranchi) रिंग रोड में हेसल टोल प्लाजा के समीप बुधवार को महतो ढाबा का उदघाटन किया गया। उदघाटन कुरमी विकास मोरचा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, समाजसेवी रामपोदो महतो, भाजपा के रांची जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, सखीचंद महतो व कुरमी विकास मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष सोनेलाल महतो ने किया। ढाबा के संचालक शिबू महतो है। पूर्व से ही शिबू महतो का ओरमांझी-सिकिदिरी रोड में ईद मोड़ के पास महतो लाइन होटल है।
शिबू महतो समाजसेवी रामपोदो महतो के भांजा है। शिबू महतो ने बताया कि फिलहाल ढाबा में तीन फलोर में सपरिवार चाइनीज, इंडियन, साउथ इंडियन भोजन का आनंद उठा सकते है। वेज-ननवेज दोनों प्रकार के भोजन उपलब्ध रहेगा। 24 घंटा ढाबा खुला रहेगा। मटन-भात ढाबा का मुख्य आर्कषण रहेगा। इस अवसर पर रामचन्द्र महतो, चन्द्रशेखर महतो, सीता देवी, रघु महतो, गणेश महतो, प्रियंका महतो, प्रतिज्ञा महतो, डिंपल महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.