![]() |
मजदूर संघ के सदस्य |
मजदूरों को रोजगार दिलाना उददेश्य: जैलेन्द्र कुमार
जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मजदूर संघ के गठन का उददेश्य भविष्य में गेतलसूद रियाडा भूमि मे खुलनेवाले फैक्टरी में आसपास के कुशल/अकुशल मजदूरों को समायोजित करना है। इससे क्षेत्र से पलायन रूकेगा। सभी मजदूरों का पंजीयन कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। मौके पर रांची विवि के मनोनीत सीनेट मेंबर प्रो. सत्यदेव मुंडा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय नायक, बिगेश्वर महतो, बिनोद चौधरी, कामेश्वर महतो, शिकारी महतो, शिशु उरांव, कमलाकांत मुंडा, गणेश लोहरा, अजय राज, वरूण ठाकुर, द्वारिका प्रजापति, मनसू मुंडा, जयप्रकाश गोस्वामी, तीरथनाथ महतो, वासुदेव गोस्वामी, बटेश्वर गोस्वामी, कृष्णा साहू, वीचा उरांव आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.