फोटो: सुकुरहुटू में शिलान्यास करते सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ।
(KANKE NEWS, RANCHI)। प्रखंड के मुरुम और सुकुरहुटू गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को किया गया। मुरूम में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और विधायक सुरेश बैठा ने लंबे समय से उपेक्षित सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लेकिन इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रो. आदित्य प्रसाद साहू को आरआरडीए की ओर से निमंत्रित नहीं किया गया जबकि इसके निर्माण के लिए उन्होंने अनुशंसा की थी। उनके साथ ही गांव के भी प्रमुख लोगों को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। अपने लोकप्रिय सांसद प्रो आदित्य साहू की उपेक्षा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी दिखी। शिलान्यास कार्यक्रम में बहुत कम संख्या में लोग मौजूद थे। गत वर्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम के साथ गग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद से मिलकर सड़क निर्माण की मांग की थी। कुछ समय पूर्व बोड़ेया में भी सड़क निर्माण कार्य राज्यसभा सांसद के ही अनुशंसा पर हुआ लेकिन इसकी सूचना नहीं दी गई। सांसद की उपेक्षा पर और अपमान पर , भाजपा नेता कमलेश राम ने नाराजगी जताते हुए आरआरडीए के कार्यपालक अभियंता का सोमवार को घेराव करने की चेतावनी दी है। इसके पहले सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की सुकुरहुटू में शिलान्यास कार्यक्रम में उपेक्षा की गई थी। उस पर उन्होंने सीएम को पत्र लिख कर अपनी नाराजगी जताई थी। उसके बाद शनिवार को सुकुरहुटू तेलिया टंगरा सरना टोली होते हुए पीपल टंगरा रिंग रोड कुल ढाई किलोमीटर की लंबी सड़क का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के द्वारा किया गया। विधिवत पूजा उत्तम दास गोस्वामी एवं मदन पहान के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य सुषमा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, मुखिया राम लखन मुंडा, ठानो मुंडा, नसीब लाल महतो, रीना देवी, दीपक कुमार,आकाश कुमार दीप नारायण महतो, कालेश्वर महतो, नागेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मुरुम व सुकुरहुटू में सांसद व विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, राज्यसभा सांसद की उपेक्षा से कार्यकर्ताओं में नाराज
Kanke
0
Tags
Kanke News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.