angara(ranchi) ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गोंदलीपोखर में अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा पेट्रोल पंप से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोंदलीपोखर तक गई। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने जोश से भरे नारा लगाते हुए भ्रमण किया। भारत माता के जयकारे से पूरा वतावरण गूंजयमान हो गया। मौके पर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को नमन किया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मंडल प्रभारी रणधीर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, रामनाथ महतो, अजय महतो, संजय नायक, घनेनाथ महतो, राजेंद्र महतो, सुप्रेश महतो, धनीराम महतो, संतोष महतो, अजय सिंह भोगता, जगेश्वर महतो, दुर्गा महतो, हिमालय चौधरी, शिकारी महतो, हरिहर महतो आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.