![]() |
सालहन पुल के जमा जंगली हाथी |
angara(ranchi) अपने समूह से अलग होकर एक जंगली हाथी अनगड़ा प्रखंड के रहायशी आबादी वाले इलाके में भटकर पहुंचा। इस हाथी ने मंगलवार की सुबह में लालगढ़ पतरा में महिला कुंती देवी(65) को कुचलकर मार डाला। रिहायशी इलाके में पहुंचने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतका कुंती देवी सिमलिया निवासी कपिल प्रजापति की पत्नी थी। घटना सुबह पांच बजे हुई। कुंती देवी सुबह में अपने गांव के बगल में स्थित लालगढ़ पतरा में लकड़ी चुनने गई थी। इसी बीच पतरा के पास पहुंचा हाथी ने उसे अपनी सूंढ़ में लपेटकर पटक दिया। जमीन में गिरते ही कुंती देवी को पैर से कुचलकर मार डाला। मौके पर ही कुंती देवी की मौत हो गई। काफी देर तक कुंती देवी जब अपने घर नही पहुंची तो स्वजन उसे ढूंढने लालगढ़ पतरा गए। वहां कुंती देवी का शव देखा व पानी में हाथी तैरकर सालहन की ओर जा रहा था। फिलहाल हाथी सालहन पुल के पास जमा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग व अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
रात में गेतलसूद डैम रोड में मचाया आतंक
![]() |
मृतका कुंती देवी |
वनविभाग ने 25 हजार दिया मुआवजा
![]() |
मुआवजा राशि प्रदान करते वनपाल |
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.