GA4-314340326 भूमि विवाद में मारपीट: थानेदार से मिले एक पक्ष के लोग

भूमि विवाद में मारपीट: थानेदार से मिले एक पक्ष के लोग

अनगड़ा थाना में एक पक्ष के लोग
angara(ranchi)  जोन्हा पंचायत के जीदू गांव में एक भूखंड पर हुए विवाद को लेकर शनिवार को एक पक्ष के लोग अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह से मिले। इस मामले में 17 मार्च को अनगड़ा थाना में गांव के ही जगदीश मुंडा ने 15 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी(58/25) दर्ज कराया था। इसमें कुंती देवी, शिव मुंडा, धनेश्वर मुंडा, बिरसी देवी, अनिता देवी, बसंती देवी, एतवा मुंडा, रमन मुंडा, बुधनी देवी, गुदवा मुंडा, पूनम देवी, सोमरा मुंडा, सावना मुंडा, अनु देवी, बिनोद मुंडा, सुकरमनी देवी का नाम शामिल है। आरोप है कि उक्त आरोपितों ने जगदीश मुंडा के साथ मारपीट किया था। इधर आरोपित पक्ष का कहना है कि जगदीश मुंडा ने कुछ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व धक्का-मुक्की किया था। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि जमीन के स्वामित्व का निर्णय तो अंचल कार्यालय देगा, लेकिन मारपीट की घटना की जांच की जा रही है।

क्या है मामला..

जीदू गांव के खाता नंबर 79 का कुल रकबा 30.10 एकड़ भूमि है। इस खाता की जमीन में प्लाट नंबर का उल्लेख नही है। जमीन का खतियानी रैयत रामसेवक साहू व रामपति साहू(पिता विदेशी साहू) है। वर्तमान में खतियानी रैयत का वंशज जयमंगल साहू है। इस भूखंड में 12.09 एकड़ भूमि को खतियानी रैयतों के द्वारा विभिन्न कालक्रम में 13 लोगों के बीच डीड कर दिया। वर्तमान में 12.09 एकड़ भूखंड में उक्त 13 लोगों का कब्जा है और वे लगातार जोत-कोड़ कर रहे है। शेष 18.01 एकड़ भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस भूखंड पर जीदू गांव के जगदीश मुंडा ने खतियानी रैयत के वंशज जयमंगल साहू से एक एग्रीमेंट कराया है।   

प्लाट नंबर अंकित नही होने से शुरू हुआ विवाद

प्लाट नंबर अंकित नही होने से विवाद शुरू हो गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि 12.09 एकड़ भूखंड के सभी लाभुकों के डीड में भी प्लाट नंबर अंकित नही है। जगदीश मुंडा बताते है शेष 18 एकड़ भूखंड की वे साफ-सफाई करा रहे थे। इसी बीच गांव के उक्त लोग आए और इसका विरोध किया। बोले ये जमीन हमारा है। मेरे साथ मारपीट करने लगे। जबकी मैं तो उक्त् लाभुकों के अलावा शेष भूखंड की साफ-सफाई करा रहा था। इधर ग्रामीणों के समर्थन में भ्रष्टाचार मुक्ति संघ के सदस्य खुलकर सामने आ गए। दर्ज हुए प्राथमिकी पर शनिवार को एक पक्ष के 15 लोगों को अनगड़ा थाना बुलाया गया था। भ्रष्टाचार मुक्ति संघ के अश्वन तिर्की ने बताया कि फर्जी तरीके से कागजात बनाकर दावा पेश किया जा रहा है। रामसेवक साहू व रामपति साहू नावल्द थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने