 |
पलटी बस |
angara(ranchi) रांची-मुरी मार्ग में रूपड़ू के पास राधेश्याम नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना शनिवार रात 11 बजे के समीप हुई। बस पुरूलिया से रांची लौट रही थी। इस घटना में बस का सह चालक घायल हुआ, लेकिन अन्य यात्री बाल बाल बच गए। बताया गया कि बस झालदा के पास कहीं जाम में फंस गई थी, जिससे 5 घंटे विलंब से रात 11 बजे रूपड़ू पहुंची थी। विलंब होने के कारण बस में नाममात्र के यात्री सवार थे। यात्री नही होने के कारण कोई गंभीर घटना नही हुआ। खलासी को भी मामूली चोट लगी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना की पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर रांची भेजा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.